ATO logo

हिंदी / Hindi

Home page of translated Hindi language products.

Last updated 11 August 2026

Overview – ऑस्ट्रेलियाई कर-निर्धारण विभाग की वेबसाइट पर आप का स्वागत है

इन पेजों में ऑस्ट्रेलिया की कर-व्यवस्था के विषय में जानकारी उपलब्ध है, जिससे आपको अपने अधिकारों को समझने तथा अपने कर-सम्बन्धी दायित्वों को पूरा करने में मदद मिलेगी|

अगर आपको लगता है कि इन वेब पेजों में उपलब्ध जानकारी आपकी परिस्थितियों के बारें में काफी नहीं है, या आपको ठीक से पता नहीं चल रहा है कि वह आप पर कैसे लागू होती है तो आप हमसे अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

अगर आपको कर-सम्बन्धी पूछताछ करनी हो तो आप:

  • व्यक्तिगत-कर की पूछताछ के लिये – 13 28 61
  • व्यापार-कर की पूछताछ के लिये – 13 28 66
  • सेवा- निवर्तन (सुपरऐन्युएशन ) की पूछताछ के लिये – 13 10 20 पर फोन करें।

यदि आप अंग्रेज़ी के अलावा किसी अन्य भाषा में बात करना चाहते/ती हैं, तो आप अनुवाद एवं दुभाषिया सेवा (Translating and Interpreting Service) (TIS National) का प्रयोग कर सकते/ती हैं। यह नि: शुल्क सेवा दुभाषिए के साथ हमें फोन करेगी ताकि आपकी पूछताछ के साथ हम आपकी सहायता कर सकें।

अनुवाद एवं दुभाषिया सेवा को निम्नलिखित नम्बरों पर फोन करें (सोमवार से शुक्रवार , सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे AEST के बीच,):

  • 13 14 50 यदि आप ऑस्ट्रेलिया में हैं
  • +61 3 9268 8332 यदि आप ऑस्ट्रेलिया के बाहर हैं।

Individuals – व्यक्तिगत

Tax essentials

Superannuation – पेंशन

Businesses – व्यापारिक

GST – माल और सेवा कर (गुड्ज़ ऐन्ड सर्विसिज़ टैक्स) (जी एस टी)

QC23828